पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रतीक जैन(Pratik Jain )के घर और I-PAC ऑफिस में छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे।
कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे राजनीतिक परामर्श कंपनी आईपीएसी के ऑफिस भी गईं। उन्होंने कहा- गृहमंत्री मेरी पार्टी के दस्तावेज उठवा रहे हैं। ईडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई।टीएमसी को राजनीतिक परामर्श देने के अलावा, आईपीएसी पार्टी के आईटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करती है।
ईडी ने गुरुवार को कथित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में I-PAC के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास समेत करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली के चार ठिकाने भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में की गई।
राजनीतिक परामर्श कंपनी आईपीएसी के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को प्रदर्शन करेंगी। तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ईडी ने कहा, तलाशी साक्ष्यों के आधार पर है और किसी भी राजनीतिक दल को लक्षित नहीं करती है। तलाशी 10 स्थानों (पश्चिम बंगाल में छह और दिल्ली में चार) पर की जा रही है। मामला अवैध कोयला तस्करी से जुड़ा है। इसका संबंध नकद लेन-देन, हवाला के जरिये पैसे के ट्रांसफर और ऐसे ही अन्य वित्तीय गतिविधियों से है। किसी भी पार्टी कार्यालय की तलाशी नहीं ली गई है। तलाशी किसी भी चुनाव से जुड़ी नहीं है और धनशोधन के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। स्थापित कानून सुरक्षा उपायों के अनुसार सख्ती से तलाशी की जा रही है।
ईडी ने कहा,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन(Pratik Jain ) के आवास में दाखिल हुईं और भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचने तक कार्यवाही शांतिपूर्ण और पेशेवर ढंग से चल रही थी।
ईडी ने बताया कि कार्रवाई 2020 में CBI के दर्ज उस मामले से जुड़ी है, जो अनुप माजी उर्फ लाला के कोयला तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा है। आरोप है कि सिंडिकेट ने पूर्वी कोलफील्ड्स के आसनसोल और आसपास के (पश्चिम बर्धमान) इलाकों में कोयले की चोरी और अवैध खुदाई की।
ईडी का दावा है कि कोयला तस्करी से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने Indian PAC Consulting Pvt Ltd (I-PAC) को करोड़ रुपए के लेनदेन कराए। एजेंसी के अनुसार, I-PAC भी हवाला धन से जुड़ी इकाइयों में शामिल है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कहा, सांविधानिक प्रमुख (ममता बनर्जी) सबूत और फाइलें छीनकर किसकी रक्षा करना चाहती हैं? उन्होंने कोयला घोटाले और हवाला मामलों में शामिल लोगों को बचाने के लिए ऐसा किया है। यह पश्चिम बंगाल के लिए काला दिन है। पश्चिम बंगाल की जनता ने 2026 के चुनावों में टीएमसी की विदाई करने का फैसला कर लिया है।
इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से एक याचिका दायर करने की इजाजत मांगी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन (Pratik Jain )के घर पर रेड के दौरान उसकी जांच में दखल दिया गया। एजेंसी के वकील ने न्यायमूर्ति सुव्रा घोष के समक्ष कहा कि एजेंसी को जांच के दौरान बाधा पहुंचाई गई और उसे बिना हस्तक्षेप के जांच करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
ईडी का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके सहयोगियों और पुलिसकर्मियों ने प्रतीक जैन के आवास में प्रवेश कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले लिए। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि सॉल्ट लेक स्थित I-PAC कार्यालय से भी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जबरन हटाए गए।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?