Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा की हरमीरा फुटवियर से 22 लाख चोरी हुए, चोर के पास से 97 लाख रुपये मिले: जूता कारोबारी के कर्मचारी ने की वारदात, कबाड़ से निकली नोटों की गडि्डयां

22 lakh rupees stolen from Agra's Harmeera Footwear, 97 lakh rupees found with the thief

 (  के आगरा से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जूता कारोबारी के हरमीरा फुटवियर ( Harmeera Footwear) पर सोमवार रात चोरी हुई। जूते की ट्रेडिंग से जुड़ी बड़ी फर्म के यहां चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि कंपनी मालिक ने 20 से 22 लाख रुपये चोरी होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने जब चोर को पकड़ा तो उसके पास से 96.95 लाख रुपये की बड़ी रकम बरामद की है।

हरमीरा फुटवियर ( Harmeera Footwear) के कर्मचारी ने ही चोरी की। घने कोहरे में वारदात को अंजाम दिया। चोरी से पहले चोर ने डीवीआर के तार काट दिए थे। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पिता ने अपने दो बेटों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एक आरोपित पूर्व में इसी फर्म में काम कर चुका है।

दरअसल, कारोबारी को लग रहा था कि उसकी तिजोरी से 22 लाख रुपए चोरी हुए हैं। जबकि चोर ने पूरी तिजोरी खाली कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को 24  घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया।

घटना के बाद पुलिस की 5 टीमें एक्टिव थीं। पुलिस की जांच में कारोबारी के यहां काम करने वाला ही चोर निकला। उसने अपने घर की छत पर कबाड़ में रकम छिपाकर रखी थी। वारदात में 2 लोगों ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना मदन मोहन गेट के अंतर्गत मोती कटरा क्षेत्र का है।

थाना मदन मोहन गेट के अंतर्गत मोती कटरा क्षेत्र में जूता कारोबारी हरीश वंजानी का कार्यालय है। उनकी फर्म का नाम हरमीरा फुटवियर ( Harmeera Footwear) है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात चोरी हुई। बाहर गेट का ताला टूटा था और अंदर लाकर को चाभी से खोला गया। लॉकर में रखी पूरी रकम चोरी हो गई। उन्होंने करीब 22 लाख रुपए चोरी होने का अनुमान जताया। घटना के बाद चोरी के खुलासे के लिए 5 टीमें एडिशनल डीसीपी  आदित्य कुमार के नेतृत्व में बनाई गई।

पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की तो देखा कि सीसीटीवी के तार कटे हुए हैं। लॉकर भी चाबी से खोला गया है। ऐसे में लगा कि किसी जानकार का हाथ हो सकता है। शू कारोबारी के घर और आफिस में काम करने वालों की लिस्ट तैयार की गई।

सबकी सीडीआर निकलवाई गई। पूछताछ में पता चला कि एक कर्मचारी नीरज 15 दिन पहले काम छोड़ गया है। ऐसे में उसकी सीडीआर निकलवाई गई। रात के समय उसकी लोकेशन घटनास्थल के पास मिली। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए उठाया।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि जब वो काम करता था तो देखता था कि आफिस में लाखों रुपए की डील होती है। रकम लॉकर में ही रखी जाती है। वो काफी समय से वारदात की फिराक में था। उसने काम पर रहते हुए लॉकर की डुप्लीकेट चाबी तैयार करवा ली थी। पूरी प्लानिंग के तहत उसने 15 दिन पहले नौकरी छोड़ दी।

 

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.