Tuesday, June 23, 2026

Gujarat, INDIA, News, Religion

Gujarat:’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में प्रधानमंत्री मोदी ने ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर दर्शन- पूजन ओमकार मंत्रोच्चार का जाप किया 

0 ( ) गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर (Somnath temple  )में देवाधिदेव महादेव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन किए। इससे पहले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए सौराष्ट्र आगमन पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोमनाथ मंदिर में इस अवसर को खास बनाने के लिए कई विशेष आयोजन किए गए हैं। पीएम मोदी भी इसके साक्षी बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार शाम वे राजकोट से हेलिकॉप्टर के जरिए सोमनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया।

इसके बाद सोमनाथ मंदिर (Somnath temple  )पहुंचे। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की। इसके बाद 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया। इसके बाद पीएम ने ड्रोन शो भी देखा, जिसमें 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।

रोड शो के दौरान पीएम को देखने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ मौजूद रही थी। मंदिर पहुंचने से पहले पीएम ने सोमनाथ सर्किट हाउस में सोमनाथ के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। पीएम सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

दरअसल पीएम मोदी ने सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर हो रहे इस कार्यक्रम को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नाम दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने गुजरात के प्रभास पाटन में बने पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर एक लेख लिखा है। यह ब्लॉग पोस्ट सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर है। पीएम ने इसे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व नाम दिया है।गौरतलब है कि विदेशी आक्रमणकारी गजनी के महमूद गजनवी ने जनवरी 1026 में सोमनाथ पर आक्रमण कर उसे ध्वस्त कर दिया था।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को गीर सोमनाथ पहुंचे(Somnath temple  )। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने हेलीपेड पर उनकी अगुआनी की। मोदी हेलीपेड से रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। हजारों की संख्या में जुटे नगरवासियों ने रोड शो के दौरान उनका भव्य स्वागत किया।

अपने जोरदार स्वागत से अभिभूत मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया- ”सोमनाथ में आकर खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं, जोकि हमारी सभ्यता के साहस का एक गर्व करने वाला प्रतीक है। यह विजिट सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार साल पूरे होने के मौके पर एक साथ आया है। गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का शुक्रगुजार हूं।”

मोदी मंदिर परिसर में आयोजित ओमकार मंत्रोच्चार में शामिल हुए और उन्होंने सोमनाथ का इतिहास बताने वाला ड्रोन शो भी देखा। लगभग 3,000 ड्रोन का इस्तेमाल मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को पुन: प्रस्तुत करने के लिए किया गया। मोदी रविवार को यहां होने वाली शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। सोमवार को वह जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन करेंगे। दोनों साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे तथा गांधीनगर में एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

बता दें कि सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व उन अनगिनत भारतीय नागरिकों को याद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जो भविष्य की पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करता है। भारत के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ का भारत की ऐतिहासिक संस्कृति में सर्वोच्च स्थान है।

वर्ष 2026 में महमूद गजनवी द्वारा 1026 में सोमनाथ पर किए गए पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे हो जाएंगे। आज, एक हजार वर्ष बाद भी सोमनाथ मंदिर पूरी शान के साथ अडिग खड़ा है। संयोग से 2026 में ही सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को इस भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण संपन्न हुआ था और यह दोबारा भक्तों के लिए खोला गया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels