उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में संभल(Sambhal ) जिले के गांव पौटा निवासी बंटी की नौ वर्षीय बेटी रिया गौतम को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब वह खेत से घर लौट रही थी। रिया के तहेरे भाई तरुण कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रिया की मां ममता और दादी मुन्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। उनके साथ रिया भी चली गई। मां और दादी पशुओं के लिए चारा काटने में लगी रहीं लेकिन रिया घर आने के लिए अकेली ही चल पड़ी। रास्ते में श्मशान घाट के निकट आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले गए। गांव वाले और परिजन जब तक दौड़कर पहुंचे, कुत्तों ने रिया को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। संभल(Sambhal ) जिले में यह दूसरी घटना है ।
इससे पहले संभल(Sambhal ) जिले के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा निवासी इशरत अली के पांच वर्षीय बेटे शान को भी खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। किसान इशरत अली ने का बेटा शान 24 सितंबर की सुबह घर के बाहर अकेला ही खेल रहा था।
इसी दौरान कुत्तों का झुंड बच्चे पर टूट पड़ा। चीख सुनकर जब तक परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। बच्चे के चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य अंगों पर गहरे जख्म हो गए थे। उसे इलाज के लिए परिजन तुरंत सीएचसी असमोली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
Related News


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत 