प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता हुई।
दोनों देशों की संयुक्त वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की यह चांसलर के रूप में पहली भारत और एशिया यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत के साथ संबंधों को लेकर जर्मनी की गहरी प्रतिबद्धता को दिखाती है। यह एक सुखद संयोग है कि स्वामी विवेकानंद ने दर्शन, ज्ञान और अध्यात्म के माध्यम से भारत और जर्मनी के बीच एक सेतु बनाया था। आज चांसलर मर्ज की यह यात्रा उस सेतु को नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास और नई गति दे रही है।
पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि भारत, जर्मनी के साथ दोस्ती और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और चांसलर मर्ज का भारत में हार्दिक स्वागत करता है। भारत और जर्मन नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत और जर्मनी हर एक क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले साल भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे किए थे और इस साल दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां सिर्फ समय की गिनती नहीं हैं, बल्कि साझी सोच, आपसी भरोसे और बढ़ते सहयोग का प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और जर्मनी जैसी मजबूत अर्थव्यवस्थाओं के बीच करीबी सहयोग पूरी दुनिया के लिए जरूरी है और बढ़ता व्यापार और निवेश दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती दे रहा है।
भारत और जर्मन नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत और जर्मनी हरेक फील्ड में मिलकर काम कर रहे हैं। आज हुए एमओयू से और मजबूती बढ़ेगी। भारत और जर्मनी हरेक फील्ड में मिलकर काम कर रहे हैं। आज हुए एमओयू से और मजबूती बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ने बताया कि गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय का जर्मनी के साथ पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय से सहयोग रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलते आए हैं और उनकी दोस्ती का असर वैश्विक स्तर पर दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि घाना, कैमरून और मलावी जैसे देशों में चल रही दोनों देशों की त्रिपक्षीय विकास साझेदारी दुनिया के लिए एक सफल मॉडल है। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी ग्लोबल साउथ के देशों के विकास के लिए मिलकर प्रयास जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट की घोषणा दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी है कि जर्मन मैरीटाइम म्यूजियम, गुजरात के लोथल में बन रहे नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के साथ सहयोग कर रहा है। उन्होंने इसे दोनों देशों के समुद्री इतिहास को जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
संयुक्त प्रेस वार्ता में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि जर्मनी भारत के साथ संबंधों को और ऊंचे स्तर पर ले जाना चाहता है। उन्होंने गुजरात आने के निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह न सिर्फ दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है, बल्कि उनके प्रति दिखाई गई दोस्ती और सम्मान को भी दर्शाता है। भारत-जर्मनी आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत को पूरा करना बेहद जरूरी है।
मोदी (PM Modi )और फ्रेडरिक मर्ज सभी कार्यक्रमों के बाद एक ही कार में साथ सफर किया। इसकी फोटो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर साझा की। उन्होंने लिखा- भारत और जर्मनी की दोस्ती साझा मूल्यों, व्यापक सहयोग और आपसी समझ के जरिए लगातार मजबूत हो रही है। यह तस्वीर दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल का प्रतीक मानी जा रही है।
Chancellor Merz and I met Indian and German CEOs. Close collaboration between India and Germany is important for the entire world. Growing trade and investment ties have infused new momentum into our partnership. Our bilateral trade has reached an all-time high, several German… pic.twitter.com/aJbZHMc2jp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2026


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?