आगरा (Agra) दयालबाग क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हैं। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब बुलेट बाइक पर सवार चार युवक दयालबाग की तरफ जा रहे थे, जबकि दूसरी पर तीन। एक वाहन को ओवरटेक करते समय हादसा होने की बात कही जा रही है। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
आगरा (Agra)पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। मरने वालों में रामनिवास उर्फ मुन्ना (25) और अभय शर्मा (24) शामिल हैं। रामनिवास एलोरा एंक्लेव सनफ्लावर स्कूल के पास रहते थे, जबकि अभय शास्त्रीपुरम के निवासी थे।
घायलों में अमित (26), दिनेश (22), करन (22), हिमांशु उर्फ पन्ना (25) और रजत (20) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बुलेट बाइक सवारों ने एक वाहन को ओवरटेक किया, तभी सामने से दूसरी बाइक आ गई और टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक दूर तक घिसटे।
आगरा (Agra)पुलिस ने बताया कि बुलट बाइक सवारों ने एक एक वाहन को ओवरटेक किया। तभी सामने से दूसरी बाइक सवार आ गए।उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं उस पर सवार युवक घिसटते हुए दूर तक गिरे। मौके पर रामनिवास और अभय की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर घरों से लोग बाहर निकल आए। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी से मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?