दिल्ली : ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए (Betting, Gambling websites )के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख आपनाते हुए आज 242 अवैध वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद कार्रवाई तेज हुई है, जिसका मकसद नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान से बचाना है।
भारत सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए (Betting, Gambling websites )के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 242 गैरकानूनी वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल रहे गैरकानूनी बेटिंग (जुए) पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।
सरकार का कहना है कि अब तक कुल 7,800 से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स (Betting, Gambling websites )को बंद किया जा चुका है। खास बात यह है कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार काफी तेज हुई है।
सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम यूजर्स, खासकर युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय नुकसान और लत जैसी समस्याओं से बचाना है। अवैध प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी और कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है।
सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े किसी भी गैरकानूनी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, आज की कार्रवाई यूज़र्स, खासकर युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन बेटिंग और गैंबलिंग प्लेटफॉर्म से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है।
पिछले साल अगस्त में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 को मंजूरी दी, जिससे यह कानून लागू हो गया।
Government of India today blocked 242 illegal betting and gambling website links. So far, over 7,800 illegal betting and gambling websites have been taken down, with a significant increase in enforcement actions after the passage of the Online Gaming Act. Today’s action reflects… pic.twitter.com/QcrPewcLxZ