महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राज के पुरोहित(Raj K. Purohit )का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक जगत और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, राज के पुरोहित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एक दिन पहले ही राज पुरोहित के बेटे ने बीएमसी चुनाव में जीत हासिल की थी। जीत की खुशी के दूसरे दिन ही परिवार में शोक छा गया।
राज पुरोहित (Raj Purohit )राजस्थान के सिरोही जिले के फूंगनी गांव के रहने वाले थे। वह सिंधिया एस्टेट के मैनेजर थे। राजस्थान से जाकर उनका परिवार महाराष्ट्र में बस गया था। वह मुंबई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। राज पुरोहित मुंबई की राजनीति में राजस्थानी समाज के एक मजबूत स्तंभ थे।
मुंबई में प्रवासी किरायेदारों (खासकर उत्तर भारतीय समुदाय) के हितों के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। पुरानी इमारतों के भाड़ेकरुओं के पुनर्वास और हाउसिंग पॉलिसी में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है।
राज पुरोहित (Raj Purohit )मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे और महाराष्ट्र के गृहमंत्री तक का सफर तय किया। पूर्व राज्य मंत्री राज पुरोहित का निधन उनके बेटे आकाश राज पुरोहित की जीत के दूसरे दिन हुआ है। आकाश ने वार्ड 121 से लगातार दूसरी बार बीएमसी चुनाव जीता है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर दुख जताया। फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा के सीनियर लीडर और हम सबके करीबी दोस्त, राज पुरोहितजी के निधन की खबर बहुत दुखद है। उनके निधन से BJP और पूरे मित्र परिवार ने एक दिल को छू लेने वाली पर्सनैलिटी खो दी है। विधायक, प्रतोद और भाजपा के मुंबई प्रेसिडेंट के तौर पर, उन्होंने अलग-अलग रोल में पार्टी को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।’
फडणवीस ने आगे लिखा, ‘वे हमेशा ऑर्गनाइजेशनल प्रोसेस में एक मजबूत सपोर्ट के तौर पर खड़े रहे। मजबूती और अग्रेसन उनके हमेशा रहने वाले गुण थे। हमेशा जोशीला, कॉन्फिडेंस से भरा और पॉजिटिविटी उनके नेचर में थी। वे बिज़नेस कम्युनिटी के बीच भी पॉपुलर थे और अपनी लीडरशिप में उन्होंने कई मुद्दों को सुलझाया और उन मुद्दों को सुलझाया। उन्होंने हाल ही में हुए म्युनिसिपल इलेक्शन में भी खुद को कैंपेनिंग के लिए लगा दिया था। उनके निधन से BJP परिवार में एक बड़ा खालीपन आ गया है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?