वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना माचाडो द्वारा अपना नोबेल शांति पुरस्कार ( Nobel Prize )का पदक संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिए जाने के कुछ दिनों बाद नोबेल फाउंडेशन की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। फाउंडेशन ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize )किसी अन्य व्यक्ति को ‘प्रतीकात्मक रूप से’ भी हस्तांतरित या सौंपा नहीं जा सकता है।
नोबेल फाउंडेशन ने रविवार को दोबारा स्पष्ट किया है कि नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize )को न तो आगे दिया जा सकता है और न ही प्रतीकात्मक रूप से किसी और के पास बांटा जा सकता है। फाउंडेशन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए है, जिसके तहत पुरस्कार उन्हीं को दिए जाते हैं जिन्होंने मानवता के लिए सर्वाधिक योगदान दिया है।
यह बयान डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के बीच हाल की वार्ता के बीच आया है, जहां मचाडो ने राष्ट्रपति ट्रंप को अपने 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार( Nobel Prize ) का पदक प्रदान किया था।
मचाडो ने यह अभिव्यक्ति ट्रंप के वेनेजुएला की आजादी और लोकतांत्रिक प्रयासों के समर्थन के प्रतीक के रूप में किया। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की थी कि ट्रंप ने भी इसे आपसी सम्मान की अद्भुत अभिव्यक्ति बताई और पदक स्वीकार किया।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी तस्वीर में ट्रंप और मचाडो साथ नजर आ रहे हैं। ट्रंप के हाथ में सुनहरे फ्रेम में जड़ा नोबेल शांति पुरस्कार का पदक है। पदक के साथ लगे संदेश में शांति, कूटनीति और स्वतंत्रता की रक्षा में ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की गई है। यह ट्रंप और मचाडो की पहली आमने-सामने की मुलाकात भी थी, जो करीब एक घंटे चली। इसके बाद मचाडो ने कैपिटल हिल में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों के कई सीनेटरों से भी मुलाकात की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?