भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी हो चुकी है। बिहार से आने वाले नितिन नवीन( Nitin Nabin)अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालेंगे। भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को नया बॉस बताया। पीएम मोदी ने इस मौके पर संगठन के दायित्वों पर चर्चा के साथ-साथ नितिन नवीन के युवा नेतृत्व पर भरोसा भी जताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन ( Nitin Nabin)ने पार्टी आलाकमान का आभार प्रकट किया। पदभार ग्रहण करने का समारोह संपन्न होने के बाद पीएम मोदी खुद नवीन को पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय तक लेकर गए। खुद कुर्सी पर बिठाने के साथ ही पीएम मोदी ने नवीन का मुंह मीठा भी कराया।
नितिन नवीन की ताजपोशी के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हाइप्रोफाइल नेता भी मौजूद रहे। इसी के साथ कैबिनेट के भी कई मंत्री मौजूद थे। जिसमें रक्षा क्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवाहन मंत्री नितिन गड़करी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में नितिन नबीन को अपना बॉस बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को अपने हाथों से लड्डू खिलाया।
नितिन नवीन( Nitin Nabin) को सम्मान देते हुए गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मालाएं पहनाई। खास बात ये है कि ये दोनों ही एक समय पर पार्टी के राषट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
बीजेपी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नितिन नवीन ने कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। उन्होंने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का जिम्मा दिया है। वहीं आशीष शेलार को तेलंगाना नगर निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया है।,वहीं ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया है। सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर के चुनाव की देखरेख का भी प्रभार दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?