Tuesday, June 23, 2026

INDIA, News

Mark Tully: बीबीसी के ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ कहे जाने वाले मशहूर पत्रकार मार्क टुली का 90 वर्ष की आयु में निधन,दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रख्यात लेखक और लंबे समय तक भारत में बीबीसी दिल्ली के प्रमुख रहे    ( ) मार्क टुली (Mark Tully )का रविवार को 90 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। टुली के निधन की पुष्टी उनके दोस्त और पत्रकार सतीश जैकब ने दी। जैकब ने टुली के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एक सप्ताह से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।

बीबीसी के ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ कहे जाने वाले मशहूर पत्रकार 24 अक्टूबर, 1935 को कोलकाता में जन्मे टुली (Mark Tully )ने 30 वर्षों तक बीबीसी, नई दिल्ली के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। वे न केवल एक प्रतिष्ठित पत्रकार थे, बल्कि बीबीसी रेडियो 4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टुड’ के प्रस्तुतकर्ता भी रहे।

मार्क टुली (Mark Tully )ने भारतीय पत्रकारिता में खास पहचान बनाई। उन्होंने बीबीसी के साथ लगभग तीन दशकों तक काम किया और लंबे समय तक इसके नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। आपातकाल, इंदिरा गांधी का दौर, सिख विरोधी दंगे और अयोध्या आंदोलन जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की उनकी रिपोर्टिंग बेहद संतुलित और गहन मानी जाती है।

परिवार के छह बच्चों में से एक मार्क टुली दिसंबर 1965 में नई दिल्ली पहुंचे और जनवरी 1966 में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अंतिम संस्कार को कवर किया, जो उनकी जिंदगी की पहली बड़ी घटना थी।

शेख मुजीबुर रहमान का साक्षात्कार लेने वाले पहले पत्रकारों में से एक टुली थे. टुली 1977 में दोबारा भारत लौटे और उन्होंने कई मौकों पर इंदिरा गांधी का साक्षात्कार लिया। टुली ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को भी कवर किया था। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में सेना के अभियान से कुछ दिन पहले जरनैल सिंह भिंडरावाले से मार्क टुली ने बात की थी।

मार्क टुली (Mark Tully )ने भारत में हुए कई अहम और बड़े  बदलाव के दौरान रिपोर्टिंग की थी। इनमें 1975 में इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने के फैसले की जब मार्क टुली ने आलोचना की तो सरकार ने उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दे दिया। जिसके बाद टुली कुछ समय के लिए दोबारा भारत आए। इसी तरह जब 1977 में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उस समय भी टुली ने अहम रिपोर्टिंग की। 

मार्क टुली (Mark Tully )को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया गया। उन्हें 2002 में नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया। लेखक के रूप में टुली ने भारत पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels