केंद्र सरकार ने रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) का ऐलान कर दिया। 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है।झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और गायिका अलका याज्ञनिक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है।इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) में खेल जगत के सितारों की चमक पद्म पुरस्कारों में देखने को मिली है, जहां रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वहीं, टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी उनके योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में, केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म भूषण की लिस्ट में महाराष्ट्र की अलका याग्निक, उत्तराखंड के भगत सिंह कोश्यारी, तमिलनाडु के कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, केरल के ममूटी, अमेरिका के डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु और विजय अमृतराज, महाराष्ट्र के पीयूष पांडे (मरणोपरांत), तमिलनाडु के एसकेएम मैइलानंदन, कर्नाटक के शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के उदय कोटक, दिल्ली के वी के मल्होत्रा (मरणोपरांत), और केरल के वेल्लापल्ली नटेसन शामिल हैं।
केरल के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन वर्ष 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे थे. 82 साल की उम्र में सीएम बनने वाले वो सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री थे। वो केरल में करीब 15 सालों तक नेता विपक्ष की भूमिका में भी रहे। अच्युतानंदन 1985 से जुलाई 2009 तक माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य भी रहे।
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनके अतुल्य योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। दिवंगत अभिनेता ने बीते साल ही 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
धर्मेंद्र के अलावा भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज दिवंगत पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 24 अक्टूबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को सार्वजनिक संबंध के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट
पद्म विभूषण-
- धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) (कला)
- केटी थॉमस (सार्वजनिक मामलों)
- एन राजम (कला)
- पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा)
- वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)पद्म भूषण-
- अल्का याग्निक (कला)
- भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामलों)
- कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (चिकित्सा)
- ममूटी (कला)
- डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (चिकित्सा)
- पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) (कला)
- एस के एम मैइलानंदन (सामाजिक कार्य)
- शतावधानी आर गणेश (कला)
- शिबु सोरेन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)
- उदय कोटक (व्यापार और उद्योग)
- वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)
- वेल्लप्पल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामलों)
- विजय अमृतराज (खेल)
जिन खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार –
| खिलाड़ी | राज्य / देश | पद्म सम्मान |
|---|---|---|
| विजय अमृतराज | संयुक्त राज्य अमेरिका | पद्म भूषण |
| बलदेव सिंह | पंजाब | पद्म श्री |
| भगवानदास रैकवार | मध्य प्रदेश | पद्म श्री |
| हरमनप्रीत कौर भुल्लर | पंजाब | पद्म श्री |
| के. पाजनिवेल | पुडुचेरी | पद्म श्री |
| प्रवीण कुमार | उत्तर प्रदेश | पद्म श्री |
| रोहित शर्मा | महाराष्ट्र | पद्म श्री |
| सविता पुनिया | हरियाणा | पद्म श्री |
| व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) | जॉर्जिया | पद्म श्री |


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?