77वें गणतंत्र दिवस ( Republic Day)की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards 2026) के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 70 जवानों को सम्मानित करने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 301 जवानों को मिलिट्री डिग्रियां भी दी जाएंगी। 77वें गणतंत्र दिवस की शाम सुरक्षा बलों के 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Awards 2026)दिए जाएंगे। छह जवानों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। तीन जवानों को कीर्ति चक्र, 13 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। एक जवान को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मेजर अर्शदीप असम राइफल का हिस्सा हैं, जबकि नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा पैरामिलिट्री फोर्स और कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर वायुसेना में फ्लाइंग पायलट रहे हैं।
प्रथम असम राइफल्स के मेजर अर्शदीप सिंह को 14 मई 2025 को भारत-म्यांमार सीमा पर एक विशेष गश्ती दल का नेतृत्व करने के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उस दिन एक ऊंची पहाड़ी से अचानक और बिना किसी उकसावे के गोलीबारी हुई, जहां उन्होंने निडरता से घनी झाड़ियों के बीच से दुश्मन की चौकी पर हमला किया और भारी दुश्मन गोलीबारी के बावजूद, आरपीजी लॉन्चर से लैस एक सहित कई सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया। असाधारण नेतृत्व, वीरता और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने अपने सैनिकों को शून्य हताहत होने दिया।
पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) की दूसरी बटालियन के नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा को 11 अप्रैल 2025 को किश्तवार जिले के जंगलों में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान किए गए असाधारण शौर्य और साहस के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। इस अभियान में उन्होंने भारी शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के बीच भी अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों के करीब पहुंचकर एक कट्टर विदेशी आतंकवादी को बेहद करीब से मार गिराया और दूसरे को भी खत्म कर दिया। इस दौरान उन्होंने गोलीबारी के बीच असाधारण वीरता और हिम्मत का प्रदर्शन किया।
इस बार पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 कर्मियों को बेहतरीन (उत्कृष्ट) सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं। यहां ऑपरेशन थिएटर का मतलब वह जगह या इलाका, जहां लंबे समय तक आतंकवाद, घुसपैठ के खिलाफ और कानून-व्यवस्था से जुड़े ऑपरेशन चलते रहते हैं।
नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात 5 कर्मियों को इन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मियों को भी वीरता पदक के लिए चुना गया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत