राजस्थान ( Rajasthan ) के नागौर ( Nagaur ) जिले में पुलिस ने 26 जनवरी से पहले एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला।
नागौर( Nagaur ) एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके से सुलेमान खान (50) को गिरफ्तार किया गया है। वह हरसौर का रहने वाला है और उस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं।
दरअसल अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इससे एक दिन पहले, 9 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी छापेमारी में करीब 3 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।
एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध-अवैध माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालांकि विस्फोटक मिलने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। वे भी सुलेमान से आकर पूछताछ करेंगी।डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी मिले
एसपी नागौर( Nagaur ) ने बताया मौके से करीब 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है, जिसे 187 कट्टों में भरकर रखा गया था। बरामद किए गए सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए बम धमाके में अमोनियम नाइट्रेट से बने बम का इस्तेमाल किया गया था। इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद के धौज गांव में 9 नवंबर को पुलवामा के रहने वाले डॉ. मुज्जमिल शकील के घर छापा मारा। उसके कमरे से 360 किलो विस्फोटक और एक असॉल्ट राइफल मिली थी। यहां से 4 किमी दूर फतेहपुर तगा गांव से एक मौलाना के घर से 2,563 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?