Tuesday, June 23, 2026

Accident, Maharashtra, News

Maharashtra:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए; अंतिम संस्कार कल

Maharashtra Dy CM Ajit Pawar, four others killed after plane crash in Baramati, NCP chief's state funeral on Thursday.

 ( के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ( Ajit Pawar ) का विमान हादसे में निधन हो गया। इसके उनके पार्थिव शरीर को बारामती अस्पताल लाया गया है, जहां समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के नेताओं ने इसे बड़ी राजनीतिक क्षति बताया है।

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बहुत दुखद रहा। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ( Ajit Pawar )का आज सुबह एक चार्टर विमान हादसे में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

घटना के बाद अजित पवार ( Ajit Pawar )का पार्थिव शरीर बारामती अस्पताल लाया गया, जहां अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।

सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिलहाल पूरे राज्य में शोक का माहौल है और सभी राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

बारामती पहुंचते ही शरद पवार ने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ( Ajit Pawar )की विमान हादसे में मौत की खबर पर संयमित स्वर में पूछा यह कैसे हुआ? 85 वर्षीय शरद पवार अपनी पत्नी प्रतिभा पवार के साथ मुंबई से हेलीकॉप्टर से बारामती पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों से संक्षिप्त बातचीत के बाद वे सीधे अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां अजित पवार का पार्थिव शरीर रखा गया है।

शरद पवार ने भतीजे और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर बयान देते हुए कहा कि यह पूरी तरह एक दुर्घटना है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह परिवार और राज्य के लिए गहरा आघात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए हैं। इसी के साथ पीएम मोदी ने अजित पवार के चाचा शरद पवार से भी फोन पर बात की।

बता दें कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला। 1982 में अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड में चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1991 में वे पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए।

वे पहली बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की।नवंबर 2019 में उन्होंने एनसीपी के एक धड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels