राजस्थान की राजधानी जयपुर ( Jaipur ) में केंद्र सरकार की ओर से लाए यूजीसी कानून (UGC Act )के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। करणी सेना के नेतृत्व में बुधवार शाम को वीर दुर्गा दास सर्किल से खातीपुरा तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे। यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी रोल बैक” और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए।मशाल जुलूस के दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में युवाओं ने यूजीसी कानून (UGC Act )की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। जुलूस में हजारों युवा शामिल रहे। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया- यह कानून शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है। इसे बिना सभी वर्गों से चर्चा किए लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया- इस कानून से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता खत्म होगी और सरकार का सीधा दखल बढ़ेगा। उन्होंने कहा- करणी सेना के साथ-साथ सभी सवर्ण समाज इस कानून का विरोध कर रहे हैं।
मकराना ने बताया- यूजीसी कानून (UGC Act )के विरोध को लेकर गुरुवार को जयपुर के पांच बत्ती सर्कल स्थित राजपूत सभा भवन में सवर्ण समाज की बैठक बुलाई गई है। बैठक में परशुराम सेना, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल महासभा सहित अन्य सवर्ण जातियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें रणनीति तय की जाएगी और आने वाले दिनों में विधानसभा घेराव को लेकर निर्णय लिया जाएगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत