बेंगलुरु( Bengaluru ) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बड़े रियल एस्टेट कारोबारी और कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय( C J Roy ) ने शुक्रवार को अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ऐसे समय पर हुई, जब उनके ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक, सीजे रॉय ( C J Roy ) ने बेंगलुरु के अशोक नगर इलाके में स्थित अपने ऑफिस में सिर में गोली मारी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से इनकम टैक्स की टीम उनके परिसर की जांच कर रही थी। फिलहाल यह मामला खुद को गोली मारने का है। परिवार के सदस्य इस समय भारत से बाहर हैं और पुलिस उनसे संपर्क में है।
रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष सीजे रॉय ( C J Roy ) की आत्महत्या को माना जा रहा है कि वह बार-बार पड़ रहे आयकर विभाग के छापों से परेशान थे। रॉय शुक्रवार को बंगलूरू में अपने कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है।
केरल के रहने वाले रॉय ( C J Roy ) अपनी महंगी गाड़ियों के कलेक्शन के लिए जाने जाते थे। हालांकि, उनका पहला प्यार उनकी मारुति-800 थी, जिसे उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में खरीदा था। सूत्रों ने बताया कि वह अक्सर कहते थे कि यह कार उन्हें जमीन से जोड़े रखती है। रॉय अपनी समाज सेवा के लिए भी जाने जाते थे। इसके अलावा, उन्होंने चार मलयालम फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत