Tuesday, June 23, 2026

News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी में योगी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का किया तबादला,नगेंद्र प्रताप आगरा के नए मंडलायुक्त 

 (  की  योगी आदित्यनाथ सरकार ने  शनिवार रात एक बार फिर आईएएस अफसरों   के ट्रांसफर कर दिए हैं। कुछ 6 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप(Nagendra Pratap) को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को फिरोजाबाद के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अधिकारी नगेंद्र प्रताप(Nagendra Pratap)आगरा के नए मंडलायुक्त होंगे। वे शनिवार को सेवानिवृत्त हुए शैलेंद्र कुमार सिंह का स्थान लेंगे।  नागेंद्र प्रताप वर्तमान में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे आगरा में विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके है । आगरा में अपर ज़िलाधिकारी, नगर आयुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन आगरा मंडल ,मुख्य विकास अधिकारी, संभागीय खाद्य नियंत्रक आदि पदों पर तैनात रह चुके है ।इसके अलावा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, तीर्थ विकास परिषद सीईओ पद पर काफ़ी लंबे समय तक रह चुके है । वे करीब एक साल से यमुना प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात थे। हाल ही में उन्हें पदोन्नति मिली थी।

आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 20 जनवरी 2025 को आगरा मंडलायुक्त का पदभार संभाला था। इससे पूर्व वे मथुरा के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। प्रमोशन के साथ ही उन्हें आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया था।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे आद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels