Tuesday, June 23, 2026

Finance, INDIA, News, PM Narendra Modi

बजट 2026- इनकम टैक्स जस का तस: रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक भरें,विदेश पैसे भेजने पर अब 2% टैक्स,पीएम ने बजट को ‘ऐतिहासिक’ बताया

Nirmala Sitharaman

आज  ( ) ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट ( Budget 2026-27)पेश किया। वित्त मंत्री ने कई क्षेत्रों के लिए बड़े एलान किए। इसके बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।

बजट में इनकम टैक्स को लेकर को कोई बड़ी घाोषणा नहीं हुई है। हालांकि रिवाइज्ड रिटर्न भरने की तारीख 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च की गई है। वहीं, विदेश रुपए भेजने पर अब 5% के बदले 2% टैक्स लगेगा।

केंद्र सरकार ने पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को बदलकर नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लाया जाएगा। ये 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसमें टैक्स रेट्स या स्लैब में कोई बदलाव नहीं है, इसके जरिए सिर्फ टैक्स रिटर्न फाइल करने करने की प्रोसेस आसान बनाई जाएगी।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में सुधार करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब मामूली फीस देकर 31 दिसंबर की जगह 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल किया जा सकेगा।

इससे पहले करीब 85 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माघ पूर्णिमा के मौके पर बजट 2026-27( Budget 2026-27)पेश किए जाने के अवसर को खास बताया। वित्त मंत्री ने अपने शुरुआती भाषण में रविवार को पहली बार पेश किए जा रहे बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कर्तव्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार कर्तव्य भवन में देश का बजट तैयार किया गया है।

बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं था। वे लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं।

वित्त मंत्री ने भाषण में जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों का जिक्र किया और देश का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ कर दिया। इसमें से 2.19 लाख करोड़ सैन्य बलों के आधुनिकीकरण पर खर्च किए जाएंगे। यह रकम पिछले साल 1.80 लाख करोड़ थी।

पीएम मोदी ने कहा, अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए अवसरों के ढेरों दरवाजे खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन के लिए भी ठोक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27( Budget 2026-27)के माध्यम से भारत को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव मजबूत की गई है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.