बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोने-चांदी ( Gold -Silver ) की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं। बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा झटका लगा। 1 किलो चांदी का भाव अचानक 27,000 रुपये तक टूट गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। वहीं सोना भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा और सोने के दाम में 13,000 रुपये से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई।
एमसीएक्स पर सोने के दाम में दो दिन में 31 हजार रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 1.69 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, जो आज 1.38 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं, चांदी की कीमत में 1.36 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, जो आज 2.65 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।
इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी (Gold- Silver) बुरी तरह टूटे थे। खास बात यह रही कि गिरावट से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4,20,048 रुपये के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन इसमें जोरदार गिरावट आई और भाव 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। बजट वाले दिन रविवार को गिरावट और गहरी हो गई। चांदी करीब 9 फीसदी या 26,273 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,93,096 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद भरभराकर टूटा था और 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,50,849 रुपये पर आ गया था। रविवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें फिर तेज बिकवाली दिखी और सोना 8.80 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 13,711 रुपये गिरकर 1,38,634 रुपये पर आ गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?