हरियाणा के गुरुग्राम ( Gurugram ) के सेक्टर 69 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर एक 13 वर्षीय छात्र आरव सक्सेना( Aarav Saxena ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आरव के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। चौंकाने वाली बात ये है कि बच्चा अपने घर से करीब 4 किलोमीटर दूर इस सोसाइटी से गिरा है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 4:40 बजे की है। ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी के टावर बी-11 से अचानक किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड जब आवाज सुनकर दौड़ा, तो उसने देखा कि एक बच्चा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।
पुलिस ने जब सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें आरव सक्सेना( Aarav Saxena ) टावर की छत पर अकेला जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में उसे छत से गिरते हुए भी देखा गया है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार के अनुसार, शुरुआती फुटेज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चा छत से खुद गिरा है।
मृतक आरव सक्सेना( Aarav Saxena ) सेक्टर 70 स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन का निवासी था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता अतुल सक्सेना ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि आरव इतनी दूर सेक्टर 69 कैसे पहुंचा। पिता ने बताया, “लगभग ढाई साल पहले आरव की चाची ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में रहती थीं और वह उनसे मिलने जाया करता था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरव किसके साथ वहां गया था।” जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया, “अब तक की जांच और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बच्चा छत से खुद गिर गया था। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बच्चा सोसाइटी तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?