Tuesday, June 23, 2026

INDIA, News, PM Narendra Modi

India-US Trade Deal:अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 50 की जगह अब 18 फीसदी लगेगा, प्रधानमंत्री मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा ऐलान

US President Donald Trump Calls PM Modi A ‘Great friend, tough negotiator’

( ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी( 18 per cent tariff कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। (

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18%( 18 per cent tariff कर देगा।’

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री और एक ताकतवर और सम्मानित नेता मोदी से बात करना सम्मान की बात रही।” उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें व्यापार के अलावा रूस–यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने जैसे वैश्विक विषय भी शामिल रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत भी इसी प्रकार अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों के अलावा, अमेरिकी उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ हमारे शानदार संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।’

ट्रंप के इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत ( 18 per cent tariff किया जाना भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी को नई मजबूती देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह ट्रंप के साथ मिलकर भारत–अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और इससे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।

इस बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी को अपना सच्चा मित्र मानते हैं। आज शाम व्यापार समझौते की खबर से बेहद खुश हूं। अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीमित संभावनाएं हैं।

पीएम मोदी–ट्रंप की फोन पर बातचीत ऐसे समय हुई, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिस्पर्धी निर्यात अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत पर अब अपेक्षाकृत कम टैरिफ है। अमेरिका ने इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत, वियतनाम और बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत, जबकि चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है।

India, US achieve diplomatic breakthrough with trade deal; tariffs on Indian goods cut to 18%

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels