Tuesday, June 23, 2026

News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी में अयोध्या के आईजी सहित 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों के कप्तान बदले

 (  की योगी आदित्यनाथ सरकार ने  में बुधवार को 24 आईपीएस अफसरों     का तबादला कर दिया गया है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं,पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों IPS Officers  के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी हुई इस सूची में न केवल मुख्यालय स्तर के बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, बल्कि अयोध्या रेंज के आईजी सहित 11 महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) भी बदल दिए गए हैं।

24 आईपीएस अधिकारियों(24 IPS Officers तबादलों की सूची के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रवीण कुमार अब लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG) होंगे। शासन ने के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ  नियुक्त किया है। एक महत्वपूर्ण बदलाव में सोमेन बर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है, जो क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए एक बड़ी तैनाती मानी जा रही है।
जिलों की बात करें तो मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर जैसे बड़े जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है। अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी, डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसएसपी और अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा, कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर, डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।

महिला अधिकारियों में चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर की कमान सौंपी गई है, जबकि रवि कुमार रायबरेली के नए कप्तान होंगे। कमिश्नरेट प्रणाली में भी फेरबदल हुआ है, जिसमें आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी और राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल से साफ है कि सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के लिए अनुभवी और सख्त छवि वाले अधिकारियों को फ्रंटलाइन पर ला रही है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.