उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हाथरस ( Hathras ) जिले में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने कार सवार भारतीय सेना के जवान ( Indian Army Soldier ) को घेर कर गोलियों से भून डाला।बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने कार सवार सैनिक को दौड़ाकर नजदीक से गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के साथ जिले के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के निकट भारतीय सेना के जवान ( Indian Army Soldier )अखिलेश चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह की अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार भारतीय सेना के जवान पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग रहे सैनिक को दौड़ाकर हमलावरों ने नजदीक से करीब 5 गोलियां उसकी हत्या कर दी। अचानक हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जिला न्यायालय से तारीख कर आगरा लौट रहे कार सवार सैन्य कर्मी ( Indian Army Soldier )अखिलेश (28) की 5 फरवरी की दोपहर को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कार व एक बाइक सवार हमलावरों ने सादाबाद के निकट कोल्ड स्टोर के सामने इस घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जाहिर कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?