महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) के प्रतिष्ठित उद्यमी और सोलापुर की मशहूर मुलतानी बेकरी(Multani Bakery ) के मालिक सुनील मोतीलाल सदरंगानी (59) ने विजापुर रोड स्थित पनस अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया, जिसमें वह मौत को गले लगाने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं
चश्मदीदों के अनुसार, सदरंगानी 17वीं मंजिल पर विचलित अवस्था में घूमते नजर आए। कुछ निवासियों ने उन्हें वीडियो में कैद किया।बताया जा रहा है कि कूदने से पहले वे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे। इमारत के चौकीदार ने तुरंत ऑफिस कर्मचारी को सूचना दी। दोनों मिलकर 17वीं मंजिल पहुंचे और उनसे बातचीत की कोशिश की। सदरंगानी को 10वीं मंजिल तक लाया गया, जहां उन्होंने कहा मेरी कार की चाबियां खो गई हैं। इसके बाद वह फिर ऊपर चले गए। कुछ ही पलों बाद, वह इमारत से कूद गए।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सदरंगानी गंभीर रूप से घायल पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान वाहन की नंबर प्लेट से की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सदरंगानी हाल के दिनों में मानसिक तनाव में थे। वह कुछ साल पहले सोलापुर से पुणे आ गए थे। घटना के बाद उनका परिवार अस्पताल पहुंचा और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मामला सिविल पुलिस स्टेशन, पुणे में दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और गवाहों से पूछताछ जारी है। अधिकारी अंतिम क्षणों और घटनाक्रम को समझने के लिए हर पहलू की समीक्षा कर रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही अपार्टमेंट के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?