Tuesday, June 23, 2026

Cricket, INDIA, News, World

IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 :हरारे में लहराया तिरंगा, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप का खिताब,इंग्लैंड को दी 100 रनों से मात,वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज

India beat England by 100 runs to win their 6th Under-19 World Cup trophy,Vaibhav Sooryavanshi Player of the Series

भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब (Under-19 World Cup trophyजीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने  ( को 100 रन से हराया। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए।

फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।100 रन से जीत अंडर 19 विश्व कप फाइनल में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2024 में भारत को 79 रन से हराया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 20 पर पहला झटका लगा था। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी निभाई।

म्हात्रे 51 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने 32 गेंद में अर्धशतक और 55 गेंद में शतक पूरा किया। फिर 71 गेंद में 150 रन बनाए। वह 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए। वैभव ने तीसरे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई।

वैभव का विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद भारत ने 160 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। वेदांत ने 36 गेंद में 32 रन, विहान मल्होत्रा ने 36 गेंद में 30 रन की पारी खेली। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद में 40 रन बनाए। आरएस अंबरीश 18 रन बना सके। वहीं, कनिष्क चौहान ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए। खिलन पटेल तीन रन, हेनिल पटेल पांच रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए। वहीं, सेबास्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मैनी लम्सडन को एक विकेट मिला।

जवाब में इंग्लैंड की भी शुरुआत खराब रही। 19 पर टीम को पहला झटका लगा। जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डॉकिंस और बेन मायेस ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 74 रन की साझेदारी निभाई। मायेस और डॉकिंस के आउट होते ही इंग्लैंड का मध्यक्रम लुढ़क गया। डॉकिंस ने 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं, मायेस 28 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान थॉमस रियू 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। राल्फी अल्बर्ट और सेबास्टियन मॉर्गन खाता नहीं खोल सके, जबकि फरहान अहमद एक रन बना सके। जेम्स मिंटो ने कैलब फाल्कनर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 80 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। मिंटो 28 रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर ने शतक लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

लम्सडेन तीन रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर आखिरी विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। वह 67 गेंद में नौ चौके और सात छक्कों की मदद से 115 रन बना सके। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने तीन और दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट लिए। वहीं, कनिष्क चौहान को भी दो विकेट लिए। खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे को एक-एक विकेट मिला।

वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup में प्लेयर ऑफ द मैच फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये अवॉर्ड जीतने पर कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। सारी तैयारी, सपोर्ट स्टाफ की मेहनत का नतीजा है, हमने जितने भी मैच खेले – एशिया कप और उससे पहले की सीरीज, सभी से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिला। मैं यह अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।

हमने खुद पर विश्वास करने और टूर्नामेंट की शुरुआत से जिस प्रोसेस को हम फॉलो कर रहे थे, उस पर भरोसा करने पर ध्यान दिया। तैयारी एशिया कप से और उससे भी पहले शुरू हो गई थी। पिछले आठ-नौ महीनों से सपोर्ट स्टाफ और टीम एक साथ काम कर रहे हैं। उस तैयारी ने हमें आज यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। मुझे अपनी स्किल्स पर बहुत भरोसा है जो मैंने डेवलप की हैं। मुझे पता है कि मैं बड़े मैचों में और प्रेशर में परफॉर्म कर सकता हूं, इसलिए मैं कॉन्फिडेंट रहा और विश्वास बनाए रखा।

भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत का क्रिकेट टैलेंट चमका! हमारी U-19 टीम पर गर्व है जिसने वर्ल्ड कप घर लाया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला, शानदार स्किल दिखाई। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels