Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में तेल कारोबारी विश्वजीत सिंह ने कार के अंदर खुद को कर लिया शूट, फोन पर बोला- अब जीने का मन नहीं

Oil trader Vishwajeet Singh shot himself inside his car in Agra, saying on the phone that he no longer wanted to live

उत्तर प्रदेश   (Agra) में एक तेल कारोबारी विश्वजीत ने अपनी कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी पिछले कई दिनों से अवसाद में जी रहे थे। शनिवार की रात डीपीएस स्कूल के पास शास्त्रीपुरम में अपनी टाटा पंच कार में उन्होंने तमंचे से गोली मार ली। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचा गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मरने से पहले कारोबारी ने अपने परिवार को फोन किया। कहा कि अब मैं जीना नहीं चाहता हूं। मन भर गया है।

 (Agra) में निखिल एस्टेट थाना सिकंदरा शास्त्रीपुरम के रहने वाले विश्वजीत सिंह तेल का कारोबार करते थे। शनिवार की रात करीब 8.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीपीएस स्कूल के गेट के सामने कार से गोली चलने की आवाज आई थी। मौके पर पुलिस पहुंची। परिजन को सूचना दी गई। परिजन के सामने पुलिस ने पीछे वाली सीट का कांच तोड़कर 35 वर्षीय विश्वजीत को बाहर निकाला। वह लहूलुहान हालत में थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विश्वजीत के परिजन ने बताया कि उनका कुछ दिनों पूर्व एक्सीडेंट हो गया था जिसका इलाज चल रहा था। तबीयत में भी सुधार था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। विश्वदीप की कार से पुलिस तमंचा, पिस्टल और कारतूस मिले हैं। इसके अलावा शराब की बोतल और 9700 रुपये भी पुलिस को मिले हैं। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

घटना वाले दिन विश्वजीत घर से तेल मिल जाने की बात कहकर निकला था। घर से 300 मीटर दूर डीपीएस स्कूल के पास उसने अपनी कार में तमंचे से खुद कारोबारी ने कार के अंदर खुद को गोली मारी:आगरा में घरवालों से फोन पर बोला- अब जीने का मन नहींको गोली मार ली। गोली सिर से पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर स्कूल के गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 (Agra) डीसीपी सिटी अली अब्बास का कहना है कि विश्वजीत सिंह की कनपटी पर गोली लगी है। प्रथम दृश्यता यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। कार से बरामद हुए असलहा और अन्य सामान की जांच की जा रही है।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels