राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota)शहर में देर शाम एक 3 मंजिला इमारत ढहने से कोहराम मच गया। शहर के इंद्रविहार इलाके में ओपेरा अस्पताल रोड स्थित तीन मंजिला देहली नॉनवेज स्पाइसी रेस्टोरेंट की इमारत रात करीब 9 बजे अचानक गिर गई। नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान हादसा होने से मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है वहीं 10 लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोटा ( Kota)शहर में में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतकों में से एक की पहचान अरण्य (20) के रूप में हुई है वह जेइई की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरा छात्र करीब 14-15 वर्ष का है जिसकी शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात नौ बजे अचानक धमाके की आवाज आई और इमारत ढह गई। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक टीमें मलबे से घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी। एहतियात के तौर पर इलाके में बिजली बंद करवाई गई।
पुलिस के अनुसार घायल सुजिता (40), शालीन (25), पूर्व (24), नावेव (20) को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांगीर (30) तथा कला (25) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांगीर की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में पूरण मीणा, मो. साबिर, भूपेंद्र, रॉकी और डेनियल है।
सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कोटा ( Kota)शहर में इंद्रविहार इलाके में नॉनवेज रेस्टोरेंट का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। रेस्टोरेंट संचालक ने नगर निगम से कोई एनओसी नहीं ले रखी थी। अब जिला प्रशासन इस बारे में जांच कर दोषी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?