फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में उत्सर्ग एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन फर्रुखाबाद से छपरा जा रही थी। फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली थी। रास्ते में इलेक्ट्रिक ट्रेनों को 25000 वोल्ट की बिजली सप्लाई करने वाला ओएचई तार टूटकर रेलवे ट्रैक को छूने लगा। चिंगारी निकलने लगी और रेलवे की पटरी में गड्ढे हो गए।
पास के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने टूटे तार से चिंगारी निकलती हुई देखी। तभी उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत एक लाल कपड़ा लिया और फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन को दिखाया। लाल कपड़ा देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। घटनास्थल वहां से कितनी दूर था।
ट्रेन करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। उसे करीब 1 किलोमीटर बैक करके वापस फर्रुखाबाद स्टेशन लाया गया। रेलवे यार्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक किया। 3 घंटे बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना हुई। लड़कों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फर्रुखाबाद (Farrukhabad) रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा के लिए निकली। इसमें कुल 22 डिब्बे हैं। ट्रेन ने करीब 1 किलोमीटर की दूरी तय की थी। 2:36 बजे लोको पायलट को पटरी पर कुछ लड़के डंडे में लाल कपड़ा बांधकर दिखे।
लोको पायलट अयोध्या प्रसाद ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद नीचे उतरे। उन्होंने युवकों से ट्रेन रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा- पतंग फंसने की वजह से आएचई तार टूट गया है। वह पटरी से भी टच हो रहा है। इस बीच ट्रेन के यात्री भी नीचे उतर आए।
ट्रेन रोकने वाले अनिकेत यादव ने कहा- यहां पर पतंग कटकर आई और तार में उलझ गई। गोल-गोल घूमती रही। पतंग का अगला हिस्सा तार पर लगा तो वो टूट गया। मैं थोड़ी दूर पर खड़ा था। तभी मुझे ट्रेन की आवाज सुनाई दी। मैंने पास की एक आंटी से उनका दुपट्टा लिया। इसके बाद सामने से आ रही ट्रेन को दिखाया। ट्रेन पहले धीमे हुई फिर रुक गई।
फर्रुखाबाद (Farrukhabad) सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जहीर अहमद खान ने बताया कि तार लड़ने से पटरी पर जलने के निशान जरूर आए हैं, लेकिन उसे बदलने की जरूरत नहीं है। लाइन में फाल्ट आने पर एमसीबी से सर्किट ब्रेक हो जाता है। लोको पायलट मनवीर ने बताया कि ट्रेन में करंट तो नहीं आया था, लेकिन यदि मौके पर ट्रेन पहुंचती तो तार के उलझने से बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश मीणा ने कहा कि यहां सैकड़ों पतंगे उड़ती हैं। जांच की जा रही है कि स्टील का तार किसने बांधकर पतंग उड़ाई थी।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?