पंजाब के तरनतारन ( Tarn Taran ) में स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पंजाब के जिला तरनतारन( Tarn Taran ) के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी सहपाठी संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तीन सेकंड के भीतर ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी को विचलित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। संदीप कौर लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और आरोपी प्रिंसराज सिंह भी इसी कॉलेज में पढ़ता था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि प्रिंसराज क्लास में आता है और बिलकुल करीब से लड़की के माथे में गोली मार देता है। उसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लेता है। वहां मौजूद छात्रों में यह देख अफरातफरी मच जाती है।
सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल जांच के लिए कॉलेज को सील कर दिया गया है। आखिर आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। ऐसी जानकारी है कि प्रिंसराज ने संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था। लड़की के मना करने पर वह नाराज हो गया और सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद प्रिंसराज बैग में पिस्तौल लेकर पहुंचा और संदीप कौर को नजदीक से गोली मार दी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था लेकिन उसने हमेशा यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह परिवार से अलग नहीं जा सकती। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।
संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। प्रिंसराज उनके घर में आकर संदीप को फ्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। इनकार करने के बाद भी वह परेशान करता था। रविवार को भी उसने संदीप को फोन पर प्रपोज किया था जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें बताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी को हल्की चोट लगी है लेकिन कॉलेज आकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी।
तरनतारन( Tarn Taran ) के माई भागो लॉ कॉलेज में सिरफिरा आशिक पिस्तौल लेकर कैसे पहुंचा, यह सवाल संदीप कौर के घरवालों ने उठाया है। मां हरजिंदर कौर, बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि जब घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें 15 मिनट तक गेट बंद करके बाहर रखा गया। उधर, कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
