Tuesday, June 23, 2026

Accident, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :कानपुर में तेरहवीं संस्कार से लौट रहे अग्निहोत्री परिवार की ईको कार तालाब में गिरी,चार की मौत

 (   के  Kanpur) देहात स्थित शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं चार को सुरक्षित बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया, जबकि चालक लापता है। सभी औरैया के सहायल गांव से एक त्रियोदशी संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री परिवार के साथ ईको कार से सास की त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने औरैया के सहायल गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान शाम 7:40 बजे के करीब उनकी कार शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी गांव के सांचुला माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर तालाब में चली गई। हादसा देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

 Kanpur) देहात पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को निकाल कर शिवली सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35), पौत्र शिव (2) पुत्र अंकुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृतिका अग्निहोत्री (30) सुधा (45) पत्नी संजय वाजपेई, वानी अगिनहोत्री (3) पुत्री अंकुर, कान्हा (4) पुत्र संजय, सुधांशु (24) पुत्र राजकिशोर घायल अवस्था में शिवली सीएचसी पहुंचाया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

तालाब में कार गिरने के साथ चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी सिवली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राज किशोर अग्निहोत्री, उनकी पत्नी स्नेहलता, बहू राखी उर्फ हिमांशु अग्निहोत्री, पौत्र शिव पुत्र अंकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृतिका अग्निहोत्री, सुधा पत्नी संजय वाजपेयी, वाणी अग्निहोत्री पुत्र अंकुर, कान्हा पुत्र संजय, सुधांशु पुत्र राज किशोर घायल हैं।
 Kanpur) देहात में घायलों का इलाजा चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। चालक राज कुमार लापता है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि चार लोगों की डूबने से मौत हुई है। अन्य का इलाज चल रहा है। चालक राजकुमार का पता नहीं चला है, उसकी तलाश की जा रही है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels