Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :बदायूं में भीषण सड़क हादसा: बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन बरातियों की मौत, 20 घायल

Road accident in Badaun

 (   के बदायूं में बरेली-मथुरा हाइवे ( Bareilly-Mathura highway)पर दो बसों की भिड़ंत का मामला सामने आया है। उझानी कोतवाली के सिंह हवेली के पास बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, घटना में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने का समाचार है। घटना के दौरान इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोग डर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देख स्थानीय लोगों ने बसों से यात्रियों को निकालना शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बरेली-मथुरा हाईवे ( Bareilly-Mathura highway)पर बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरात से लौट रही निजी बस की रोडवेज बस से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा निवासी प्रेमपाल के बेटे राजवीर की शनिवार को शाहजहांपुर के बारह कलां बरात गई थी। सुबह तकरीबन पांच बजे बरातियों से भरी बस वापस कासगंज जा रही थी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिला के समीप बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं डिपो की रोडवेज बस से बरातियों की बस टकरा गई।

हादसे में कासगंज के ईशेपुर निवासी योगेश (32 वर्ष) पुत्र संजय, बीवी सलेमपुर निवासी सोनू (21 वर्ष) पुत्र अशोक, उझानी कोतवाली के कछला के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले किशन (14 वर्ष) पुत्र रमेश की मौत हो गई। कासगंज के जीतू, वासु, सुरेश, मुरारी लाल, अभिषेक , मुन्नालाल, सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील समेत 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय निजी बस में करीब 55 लोग सवार थे।

 

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.