ग्वालियर ( Gwalior ) में डिजिटल अरेस्ट ( Digital Arrest)करने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। एयरफोर्स से रिटायर्ड 90 साल के बुजुर्ग को पत्नी सहित डिजिटल अरेस्ट किया गया है। साइबर ठगों ने दिल्ली सीबीआई अधिकारी बनकर उनके दस्तावेज पर फ्रॉड किए जाने का झांसा दिया और फिर 2 करोड़ 52 लाख 16 रुपए ठग लिए। 28 जनवरी से लेकर आज दिनांक तक उनको डिजिटल अरेस्ट किया हुआ था। ठगी का एहसास होने के बाद इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है। वही साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्वालियर ( Gwalior ) शहर के विंटर्स हिल्स में रहने वाले 90 साल के नारायण महादेव टिकेकर एयरफोर्स मेडिकल डिपार्टमेंट के रेडियोलॉजिस्ट के पद से रिटायर्ड हुए हैं। 28 जनवरी 2026 को नारायण के पास एक वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को दिल्ली CBI का अधिकारी बताया। सीबीआई अधिकारी बने साइबर ठग ने कहा कि उनके द्वारा दस्तावेजों से फ्रॉड किया गया है और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे वह डर गए तो ठगों ने कहा कि वह सीनियर सिटीजन हैं इसलिए उन्हें बुजुर्ग होने डिजिटल अरेस्ट ( Digital Arrest) किया जा रहा है। इसके बाद वॉट्सएप वीडियो कॉल पर लेकर सारी जानकारी ले ली फिर उनसे कहा कि उनके पास जो पैसा है, वह उनको ट्रांसफर कर दें। कार्रवाई के बाद उनको पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।
इस भरोसे पर उन्होंने 28 जनवरी से लेकर अब तक 27 दिन के अंदर अलग-अलग डेट में 2 करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपए ठगों को ट्रांसफर कर दिया। पांच बार बैंक में जाकर इतनी बड़ी रकम निकालने पर बैंक वालों को शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई। पहले तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने सारी सच्चाई बैंक वालों को बता दी। तब बैंक वालों ने बताया कि इस तरह का कुछ भी डिजिटल अरेस्ट( Digital Arrest) नहीं होता है और उन्हें साइबर ठगों ने ठग लिया है। तब उनको एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है, जिसके बाद वहां साइबर क्राइम थाने पहुंचे और शिकायत की। वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?