उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) जिले के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी आसिम के मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें दो जुड़वां बहनें हैं।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में स्थित यह तीन मंजिला मकान कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का है। इस मकान में उनके दो बेटों, आसिम और फारूक के परिवार भी साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है, जहां पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार निवास करता है।
हादसे के वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम व फारूक तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका 3 वर्षीय बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश व बेटा हम्माद मौजूद थे। रात करीब 10 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं और पूरी इमारत धुएं के गुबार से भर गई।
घर के भीतर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत मेरठ ( Meerut) पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि इलाका बेहद घनी आबादी वाला और गलियां संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने साहस दिखाया और छतों के रास्ते घर में प्रवेश कर झुलसी हुई महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। लोगों ने निजी संसाधनों और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
सभी घायलों को तत्काल पास के मेरठ ( Meerut) राजधानी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांच बच्चों और आसिम की पत्नी रुखसार को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से झुलसीं अमीर बानो और एक अन्य युवक शहजाद का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?