प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) को बुधवार को इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ऐसे एकलौते शख्स हैं, जिन्हें इस सर्वोच्च सम्मान मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव किया।
पीएम मोदी का इजरायली संसद में जोरदार स्वागत हुआ। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को न सिर्फ अपना भाई बताया, बल्कि ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया। इजरायली सांसदों ने तो खड़े होकर मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस दौरान, पीएम मोदी ने नेसेट को संबोधित करते हुए सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए ‘बर्बर आतंकवादी हमले’ की निंदा की और कहा, ‘हम आपके दर्द को महसूस करते हैं, हम आपके शोक में आपके साथ हैं।’
नेसेट को संबोधित करते हुए मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है।उन्होंने यह भी कहा कि भारत इजराइल के साथ खड़ा है।
वहीं नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने मोदी को एशिया का शेर और दुनिया का सम्मानित नेता बताया।
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनकी इस यात्रा से बहुत ज्यादा भावुक हैं। उन्होंने कहा- नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, आज आपके यहां आने से मैं बहुत ज्यादा भावुक हूं। आप इजराइल के सच्चे दोस्त हैं, भारत और इजराइल के रिश्तों के मजबूत समर्थक हैं और दुनिया के मंच पर एक बड़े नेता हैं। यरुशलम में आपका स्वागत है।
नेतन्याहू ने आगे कहा कि वह मोदी(PM Modi ) को सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि भाई जैसा मानते हैं। उन्होंने पिछली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि जब मोदी पहले यहां आए थे, तब दोनों भूमध्य सागर के किनारे गए थे।
उन्होंने कहा था कि क्यों न हम जूते उतारकर पानी में चलें। नेतन्याहू ने कहा कि हम पानी पर तो नहीं चले, लेकिन उसके बाद हमने चमत्कार जरूर किए। हमने अपना व्यापार दोगुना किया, सहयोग तीन गुना बढ़ाया और आपसी समझ चार गुना कर दी।
पीएम मोदी(PM Modi ) इजराइली संसद नेसेट में संबोधन के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। साथ ही मोदी-मोदी के नारे लगाए।
זהו כבוד גדול בשבילי לקבל את מדליית הכנסת.
אני מקבל אותה בענווה ובהוקרת תודה עמוקה.
אין זו אות הוקרה לאדם יחיד, אלא ביטוי לידידות האיתנה והמתמשכת בין הודו לישראל.
היא משקפת את הערכים המשותפים המנחים את שתי אומותינו.@KnessetENG https://t.co/OGtBMTsLuC pic.twitter.com/dcCO50dlA7
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?