एडीसीपी क्राइम के निर्देश पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलियां चलीं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।
मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जीशान ने ही इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला किया था।
एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया- लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम के संयुक्त नेतृत्व में मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अपराध की कोई जगह नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक (YouTuber Saleem Wastik )पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए।
शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं
सलीम (YouTuber Saleem Wastik ) यूट्यूब पर ‘सलीम वास्तिक 0007’ के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था-
‘मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?