अमेरिका (America ) -इजराइल और ईरान जंग के पांच दिन हो गए हैं। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत( Iran warship ) ‘IRIS देना’ को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाया। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाया।
फरवरी में भारत आया था ईरानी जहाज ( Iran warship ) पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।
अमेरकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत ( Iran warship )को उनकी नेवी ने डुबोया है। बुधवार सुबह डूबे इस जहाज के बारे में बताते हुए हेगसेथ ने कि हमने पनडुब्बी से हमला करते हुए ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया। इससे पहले पहले श्रीलंकाई नेवी ने बताया था कि ईरान का IRIS डेना हिंद महासागर में डूबा है, जिसके कुछ लोगों को उसने बचाया है। जहाज पर सवार लोगों में से 87 की मौत की पुष्टि हो गई है।
पीट हेगसेथ ने युद्धपोत पर सबमरीन स्ट्राइक को कन्फर्म करते हुए इसे ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की ग्लोबल पहुंच का सबूत बताया है। उन्होंने कहा कि उसको यह नहीं समझना चाहिए कि वह इंटरनेशनल पानी में सेफ है। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से किसी जहाज को डुबोया है।
हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ हमले तेज करने का संकेत देते हुए कहा कि हम ईरान को कंट्रोल करेंगे और जल्द ही कंट्रोल करेंगे। हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश की। हालांकि प्रेसिडेंट ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाली यूनिट के लीडर को ही मार डाला गया।
श्रीलंका ने बुधवार सुबह बताया था कि उसकी नेवी ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज( Iran warship ) डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज हमारे तट के पास डूबने लगा तो इससे डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया। इसके बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने रेस्कयू किया।
श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि ईरानी फ्रिगेट आइरिस डेना पर सवार लोगों को बचाने के लिए शिप और एयरक्राफ्ट भेजे गए।विजिथा हेराथ ने बताया कि 180 क्रू वाला फ्रिगेट गाले से करीब 40 नॉटिकल मील दूर था और उसमें 180 लोग सवार थे। श्रींलंका नेवी के स्पोक्सपर्सन ने 32 लोगों को बचाया। ईरान के जहाज परमौजूद ज्यादातर लोग पानी में समा गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?