गाजियाबाद (Ghaziabad ) में पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind bank) के मैनेजर अभिषेक शर्मा (36) की उनके ही बैंक के गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीने में गोली लगने के बाद बैंक मैनेजर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर डलाके की है। घटना दोपहर करीब 1:45 बजे हुई। पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind bank) गार्ड रवींद्र हुड्डा ने बैंक के अंदर मौजूद मैनेजर को गोली मारी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोली सीधे मैनेजर के सीने में लगी। बैंक मैनेजर को गोली मारने के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया। बैंक मैनेजर को गोली मारने के बाद दोनों आरोपी बैंक से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। एक आरोपी के हाथ में बंदूक भी नजर आ रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गार्ड रविन्द्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है और 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। करीब 3 महीने पहले ही बैंक में गार्ड की नौकरी पर लगा था। आरोपी अकसर छुट्टी करता रहता था। आज भी वह बैंक नहीं आया था। बैंक मैनेजर अभिषेक ने उसको फोन करके डांटा और तुरंत ड्यूटी पर आने के लिए कहा। रविन्द्र बैंक में आया और बैंक में जमा अपनी बंदूक ली। इसके बाद उसकी बैंक मैनेजर से कहासुनी हुई जिसके बाद आरोपी गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind bank) के मैनेजर अभिषेक को गोली मारने की सूचना मिली थी। घटना के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना के बाद डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। शुरुआती जांच में बैंक मैनेजर और सुरक्षाकर्मी के बीच बैंक में कहासुनी होने की बात सामने आ रही है।
मैनेजर को गोली मारने वाले आरोपी गार्ड रविंदर और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि बैंक मैनेजर छुट्टी देने में आनाकानी कर रहा था। आज बैंक ना आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गार्ड का आरोप है कि मैनेजर तय वेतन के हिसाब से भी कम वेतन देता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
