वाराणसी (Varanasi) में गंगा नदी के बीच नाव पर हुई इफ्तार( Iftar ) पार्टीका वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में नाव सवार युवकों नॉनवेज का सेवन करते दिख रहे हैं, जिसे हिंदू भावनाओं के अपमान के रूप में देखा गया।
काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार( Iftar ) पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा।
वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वाराणसी के राजघाट, नमो घाट के बीच नाव पर रोजे की इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा नदी में हुई इस इफ्तार पार्टी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा कि इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजक ने रोजदारों ने फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी।
इफ्तार ( Iftar )पार्टी कर चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में 14 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है। उनका आरोप है कि इस घटना से आम जनमानस में आक्रोश है। ये जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने की मंशा से किया गया।
वीडियो में नाव सवार युवकों नॉनवेज का सेवन करते दिख रहे हैं, जिसे हिंदू भावनाओं के अपमान के रूप में देखा गया। प्रार्थना पत्र देने वाले भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने दोषियों के गिरफ्तारी की बात FIR में कही। इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?