Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :वाराणसी में यूपी कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रिंसिपल के सामने छात्र की हत्या,सीने पर चढ़कर गोलियां मारीं, वारदात का लाइव वीडियो 

  (  )के प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज (UP college  )परिसर में प्रिंसिपल के सामने दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। आरोपी छात्र उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है।हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है।

यूपी कॉलेज (UP college  ) में  घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कला और सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर हुई। घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ दीं।मौके पर माहौल तनावपूर्ण है।

सिर, सीने और पेट में गोली लगते ही सूर्य प्रताप अचेत हो गया। वारदात के बाद प्रिंसिपल वहां से चले गए। साथी छात्रों के पहुंचते ही आरोपी छात्र पिस्टल फेंककर भाग निकला। वह कला एवं सामाजिक विज्ञान भवन की छत से कूदकर फरार हो गया। साथी छात्रों ने सूर्य को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

 इसके बाद विरोध पर उतरे यूपी के कॉलेज के छात्रों नेबाहर दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कॉलेज का मेन गेट बंद करा दिया था। आसपास की 150 से अधिक दुकानों को भी बंद करा दिया। परिसर में सात थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने यूपी कॉलेज (UP college  ) का गेट खुलवाया। घेरा बनाकर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला जा रहा था, तभी हत्याकांड से गुस्साए छात्रों ने फिर हंगामा कर दिया। पत्थर फेंककर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

छात्रों के पथराव में तीन प्रोफेसर घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारी छात्रों को भगाया। पुलिस कमिश्नर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं।

यूपी कॉलेज (UP college  ) के छात्रों का कहना है कि मंजीत और सूर्य के बीच पुरानी टशन थी। हॉस्टल में सूर्य सीनियर छात्रों को बुलाता था। मंजीत ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने दोनों को तलब किया था।

शुक्रवार को मंजीत और सूर्य के बीच प्रिंसिपल से शिकायत करने को लेकर विवाद हुआ। तभी मंजीत ने अपनी शर्ट की बांहें चढ़ा लीं। इस पर सूर्य ने गाली-गलौज करते हुए मंजीत का कॉलर पकड़ लिया।

उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। मंजीत अपने घर चला गया। वहां से एक साथी के साथ वह पिस्टल लेकर कॉलेज आया। अपनी पल्सर गाड़ी कॉलेज के बाहर गेट के पास खड़ी कर दी। फिर कला संकाय के बरामदे में सूर्य को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी। वह गिर पड़ा, फिर भी उस पर पिस्टल से गोली चलाता रहा।

इधर, ट्रॉमा सेंटर पहुंची मां इकलौते बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। साथी छात्र भी फूट-फूटकर रोते नजर आए। एक छात्र ने रोते हुए कहा- “हमके हमार भाई चाही।”

देर शाम पिता ऋषिदेव सिंह लखनऊ से वाराणसी पहुंचे। पोस्टमॉर्टम हाउस में बेटे का चेहरा देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बेसुध होकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें संभाला। उन्होंने कहा,अब तो पूरा घर खत्म हो गया है, बेटा घर का आखिरी चिराग था, वह अब नहीं रहा। पुलिस उस लड़के का एनकाउंटर करे, तभी हम अपने लड़के का दाह संस्कार करेंगे।

पिता ने कहा – पुलिस उस लड़के का एनकाउंटर करे, तभी हम अपने लड़के का दाह संस्कार करेंगे। हमारे लड़के ने कल हमसे बात किया था कोई दिक्कत नहीं थी। किसी से कोई झगड़ा की बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल ने समझौता करने के लिए स्कूल में बुलाया था ऐसा हमें पता चला था, लेकिन हमारे लड़के की हत्या हो जाएगी यह कभी नहीं सोचा था।

A student was shot dead in front of the principal inside Varanasi's UP college

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels