जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple ) यात्रा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि कटड़ा में बारिश का सिलसिला भी जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आया और भवन पर सर्दी बढ़ गई है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी भीड़ के बीच शनिवार को श्राइन बोर्ड ने शाम 4 बजे सभी यात्रा पंजीकरण केंद्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए। इससे पहले तकरीबन 41 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।
सुबह और शाम के समय भव्य आरती पंडाल का मुख्य आकर्षण है, जिसमें शामिल होने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है। आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों और शंख की ध्वनि के बीच पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है। एक विशेष परंपरा यह भी देखी जा रही है कि माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple ) की यात्रा पर जाने वाले अधिकांश श्रद्धालु सबसे पहले पंडाल में नतमस्तक हो रहे हैं।
वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। दर्शनी द्वार से लेकर भवन परिसर तक हर महत्वपूर्ण स्थान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन दल और श्राइन बोर्ड के सेवा मित्र भी लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हुए हैं।
श्री माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi ) श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन (गुरुवार) रात 10 बजे तक लगभग 31,690 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और मंदिर में मत्था टेका। नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव 19 मार्च को भव्य रूप से शुरू हुआ। अधिकारियों को प्रतिदिन 30,000 से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।
नवरात्र के पहले दो दिनों में ही 66142 श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया है। श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?