Tuesday, June 23, 2026

US-Israel Attack Iran, World

Iran war:ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरान ने F-35 के बाद अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को होर्मुज के पास मार गिराया, देखें वीडियो

ईरान( Iran और  ( के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज के पास अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में झुलस रहा है। वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा मार्ग यानी ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ रणक्षेत्र बना हुआ है।

ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। ईरानी ‘जॉइंट एयर डिफेंस कमांड’ के मुताबिक, उनके रडार ने दक्षिण तट के पास एक अज्ञात लड़ाकू विमान की पहचान की थी। चेतावनी के बावजूद जब विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली, तो ईरानी मिसाइल ने उसे लॉक किया और ध्वस्त कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी विमान सीधे तौर पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा था। जारी किए गए वीडियो में आसमान में एक जोरदार धमाका होता दिखाई दे रहा है।

बता दें कि फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान का यह ताजा पलटवार उसी चेतावनी का जवाब माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अपने किसी  F-15 विमान के गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी मार्च की शुरुआत में ईरान ने एक F-35 विमान को गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था।

अमेरिका का कहना है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ईरान के नए नेतृत्व ने इजरायल के डिमोना और अराद जैसे शहरों पर मिसाइलें दागकर यह साबित कर दिया है कि उसकी मारक क्षमता अभी भी बरकरार है।

अमेरिका के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर ईरान ने तंज कसा है। तेहरान के मिलिट्री मीडिया के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि हमें तो लगा था कि आप हमारे देश के लोगों की आजादी के लिए लड़ने आए हैं, लेकिन अब आप होर्मुज को आजाद कराने की कोशिश में जुट गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरान ने सैन्य जवाब देने की बात कही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि देश के खिलाफ दी जा रही धमकियां और हमले ईरान को और ज्यादा एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम इन बेतुकी धमकियों का मैदान में डटकर सामना करेंगे।”

पजशकियान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी साफ किया कि यह सभी के लिए खुला है, लेकिन जो ईरान की जमीन का उल्लंघन करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बना सकता है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels