अमेरिका (America ) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत वाले दावों पर ईरान ( Iran )ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरान की संसद के स्पीकर ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है और फेक न्यूज के जरिए तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।
ईरान ( Iran )के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल मौजूदा हालात से निकलने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं की है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है और कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
ईरान( Iran ) के विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान का रुख पहले जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ मित्र देशों के जरिए अमेरिका की तरफ से बातचीत के संकेत जरूर आए थे, लेकिन ईरान ने इस पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं की।
गालिबाफ ने आरोप लगाया कि फेक न्यूज का इस्तेमाल तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे दावे करके बाजार में भ्रम फैलाया जाता है, जिससे कीमतों पर असर पड़ता है। उन्होंने इसे अमेरिका और इस्राइल की रणनीति का हिस्सा बताया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर अगले पांच दिन ठीक रहे, तो ईरान के साथ चल रहा संकट खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन ईरान ने बातचीत से इनकार किया है। साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डील नहीं हुई, तो अमेरिका बमबारी जारी रखेगा।
ट्रंप ने कहा कि ईरान( Iran ) ने खुद बातचीत की पहल की है और एक “सम्मानित” ईरानी नेता के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि आज फोन पर फिर बातचीत होगी। लेकिन ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोई आधिकारिक बातचीत नहीं चल रही है। इससे दोनों देशों के दावों में बड़ा अंतर सामने आ रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?