Tuesday, June 23, 2026

Entertainment, News, Odisha, West Bengal

Odisha:ओडिशा के तलसारी बीच पर शूटिंग के दौरान मशहूर बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत

बंगाली फिल्म चिरोडिनी तुमी जे आमार के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी ( Rahul Arunoday Banerjee  )का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। वह  (  ) के तलसारी बीच में एक शूट के दौरान डूबने की घटना का शिकार हुए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 43 वर्षीय एक्टर रविवार 29 मार्च को दीघा में थे और टीवी सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी यह दुखद घटना घटी। आनंद बाजार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दीघा के पास तलसारी में शूटिंग के दौरान राहुल पानी में उतर गए। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ ही पलों बाद वह पानी में डूबने लगे, जिसके बाद मौके पर मौजूद टेक्नीशियन तुरंत दौड़े और उन्हें बाहर निकाला।

एक्टर भास्कर बनर्जी, जो इस सीरियल में राहुल के चाचा का किरदार निभाते हैं, ने बताया कि शूट के बाद बाकी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल कुछ बचे हुए सीन शूट करने के लिए वहां रुके थे। इस बीच ये हादसा हो गया। वहीं पूर्व मिदनापुर पुलिस ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिष बिस्वास ने कहा कि डूबना प्रारंभिक कारण है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

राहुल बनर्जी ( Rahul Arunoday Banerjee  )को सबसे ज्यादा पहचान 2008 की हिट फिल्म ‘चिरोडिनी तुमी जे आमार’ से मिली थी, जिसने उन्हें बंगाली दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम किया। उन्होंने सहज कथा जैसे शो में भी काम किया, जो दर्शकों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने में मददगार साबित हुआ।

राहुल बनर्जी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन को-स्टार प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा सहोझ है। कपल 2017 में अलग हो गया था, लेकिन 2023 में बेटे की परवरिश के लिए दोबारा साथ आ गया।

राहुल की फिल्में राहुल बनर्जी को 2008 की फिल्म ‘चिरोडिनी तुमी जे आमार’ से सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लव सर्कस’, ‘शोनो मों बोली तोमाय’, ‘ना हन्न्यते’, ‘कागोजेर बौ’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया।

राहुल अरुणोदय बनर्जी ( Rahul Arunoday Banerjee  )के अचानक और दिल दहला देने वाले निधन से उनके कोस्टार्स, फैन्स और पूरा मनोरंजन जगत गहरे सदमे में है।वे एक ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार को खोने के दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, जो बहुत जल्द ही दुनिया से चला गया।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.