हमला नियोत होवाव इंडस्ट्रियल जोन में हुआ, जो बीयरशेवा शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित है। हमले के बाद अधिकारियों ने आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है, क्योंकि प्लांट में खतरनाक रसायन मौजूद हैं।
इजराइल के नियोत होवाव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में मिसाइल हमले के बाद लगी आग भड़क गई है। यह इलाका 30 से ज्यादा फैक्ट्रियों और केमिकल यूनिट्स का केंद्र है। आग के बाद काले धुएं के गुबार उठते देखे गए। अधिकारियों के मुताबिक, आग मिसाइल या इंटरसेप्टर के मलबे गिरने से लगी है। फायरफाइटर्स मौके पर आग बुझाने में जुटे हैं।
इज़राइली सेना ने इस हमले के जवाब में तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय से जुड़ी एक अहम मिसाइल फैक्ट्री पर रात भर बमबारी की। इज़राइल का कहना है कि यह प्लांट बैलिस्टिक मिसाइल के पुर्जे बनाने के काम आता था। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने ज़मीनी हमला किया तो उसके अंजाम बहुत बुरे होंगे। ईरान ने क्षेत्र में स्थित अमेरिकी यूनिवर्सिटी की शाखाओं को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।
ईरान(Iran ) ने कहा है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी हिस्से में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है।ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए की गई। ईरान ने यह भी दावा किया है कि अब तक कुल 138 ड्रोन नष्ट किए जा चुके हैं।
ईरान(Iran ) ने कहा है कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के एक एयरबेस को ड्रोन से निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अजराक में मुवाफ्फाक साल्ती एयरबेस पर यह हमला किया गया, जो अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए अहम माना जाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में बेस के रिहायशी हिस्सों और सैन्य उपकरणों को टारगेट किया गया। ईरान ने इसे अपने खिलाफ हो रहे हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया है। हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत