केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो शाहदरा नॉर्थ जोन में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
दिल्ली के शाहदरा नॉर्थ एमसीडी जोन में तैनात डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। उनके साथ गिरफ्तार किए गए प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशु कुमार गौतम को भी कोर्ट ने एक दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई को मिश्रा द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। अभिषेक कुमार मिश्रा ने किसी काम को करने के बदले चार लाख रुपये की मांग की थी। सीबा आई को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद जाल बिछाया गया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी (एओ) दिव्यांशु गौतम को देर रात गिरफ्तार कर लिय। यह मामला पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विंग का है।
जानकारी के अनुसार, लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर मुकेश के खिलाफ एक इंक्वायरी चल रही थी। आरोप है कि इसी जांच के दौरान दिल्ली नगर निगम (MCD) डिप्टी कमिश्नर और एओ ने मामले को प्रभावित करने के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर मुकेश ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर दिल्ली नगर निगम (MCD) में सीबीआइ ने जांच शुरू की और देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सीबीआइ मामले की आगे जांच कर रही है और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?