Tuesday, June 23, 2026

Assembly election 2021, Assembly Elections 2026, Assembly Polls, INDIA, News, PM Narendra Modi, Uttar Pradesh

West Bengal:’कट, कमीशन और करप्शन से पश्चिम बंगाल बेहाल’: कूचबिहार में टीएमसी पर बरसे पीएम मोदी, बोले- पापों का होगा हिसाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   (  के   कूचबिहार(  Cooch Behar ) में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 4 मई के बाद उनके पापों का हिसाब होगा।उन्होंने कहा कि कूचबिहार में उमड़ा यह जनसैलाब नए बंगाल और भाजपा सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर कड़ा प्रहार किया और महिलाओं के लिए अपनी सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, वह पहले भी इस मैदान पर आए हैं, लेकिन आज की भीड़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह उत्साह एक उज्ज्वल भविष्य और नए बंगाल के निर्माण का संकेत है।

प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन टीएमसी के गुंडे चाहे जितना डराने की कोशिश करें, आपको कानून पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में बंगाल से डर का माहौल खत्म हो जाएगा और भाजपा की बड़ी जीत से लोगों में आत्मविश्वास जागेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा, 4 मई के बाद टीएमसी के पापों का पूरा हिसाब होगा। कानून अपना काम करेगा और कोई भी गुंडा कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने मालदा की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वहां जिस तरह न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया, उससे पूरा देश हैरान है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में जज और कानूनी प्रक्रिया ही सुरक्षित नहीं है, वहां आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? मोदी ने इसे सरकार के संरक्षण में चलने वाला जंगलराज करार दिया।

महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का विषय है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं के अधिकारों के लिए एक साथ आएं। उन्होंने बंगाल की महिलाओं से भी आग्रह किया कि वे सभी राजनीतिक दलों पर दबाव बनाएं ताकि संसद में इस कानून को बिना किसी रुकावट के पास कराया जा सके। पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों को खुले मन से इस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाना हर दल की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा बंगाल एक समय भारत के सबसे बड़े विकसित राज्यों में से एक होता था। विकास व्यापार उद्योग कला संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल आगे रखा था। लेकिन फिर बंगाल पर ग्रहण लग गया। पहले कांग्रेस का, फिर लेफ्ट का और अब टीएमसी का ग्रहण।

उन्होंने कहा कि इससे बंगाल की चमक फीकी पड़ती चली गई। पहले देश में एक सामान्य व्यक्ति औसतन जितना कमाते थे, बंगाल का मानुस उससे ज्यादा कमाता था। लेकिन अब स्थिति उलट गई है। आज देश के अन्य राज्य विकास कर रहे हैं, लेकिन बंगाल पीछे जा रहा है। यहां से फैक्ट्रियां बाहर जा रही है।

बंगाल के लोगों को पता है कि शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ। टीएमसी के विधायक मंत्री पूरी सरकार इन घोटालों में शामिल थी। कट कमीशन और करप्शन से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। जब भी चुनाव आता है, टीएमसी वाले झूठे वादे लेकर आते हैं। लेकिन हालात वैसे के वैसे ही बने रहते हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा बंगाल शक्ति पूजा की धरती है। यहां आई सभी बहनों-बेटियो को बंगाल की हर बेटी से कहूंगा बीजेपी आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। बीजेपी आएगी तो महिला सशक्तिकरण का द्वार खोलेगी। इसीलिए बहनों-बेटियों की पहली चॉइस बीजेपी है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 16-17-18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र रखा है।

कूचबिहार में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने समर्थकों से पूछा कि महिलाए और युवा वोट देंगे? जिसपर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सब वोट करेंगे।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels