Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : बरेली में भीषण हादसा: बाइक को टक्कर मारकर खड़े टैंकर से टकराई एसयूवी कार, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

यूपी के  Bareilly )  के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर में पीछे से बोलेरो और बाइक टकराने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, परधौली में बडा बाइपास पर सड़क किनारे एक टैंकर खड़ा था। शाम करीब साढ़े चार बजे शहर से रामपुर की ओर गोरखपुर नंबर की बोलेरो कार टैंकर में पीछे से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से एक बाइक भी बोलेरो में टकरा गई।

सूचना पर पहुंची बरेली( Bareilly ) पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा, जहां बाइक सवार दोनों युवकों और बोलेरो में सवार तीन युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य का इलाज चल रहा है, जिसमें दो बच्चे हैं।

बाइक सवार दो मृतकों की पहचान सीबीगंज के अटा कायस्थान निवासी मुमताज और शहजाद के रूप में हुई है। वहीं बोलेरो सवार दो लोगों की पहचान फरीदपुर निवासी मनमोहन और पीलीभीत के बीसलपुर निवासी दुर्गेश हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली( Bareilly ) पुलिस  ने बताया कि परधौली तिराहे के पास शनिवार को शीरे से भरे टैंकर की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था। रविवार शाम लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कार ने पहले बाइक सवारों को चपेट में लिया, फिर हाईवे किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसयूवी चालक प्रिंस व दो बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.