उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों ( IAS officers ) का तबादला किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 5 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईएएस गिरिजेश कुमार त्यागी को यूपी लोक सेवा आयोग में बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है।
यूपी सरकार ने बुधवार शाम 5 आईएएस अफसरों ( IAS officers )के तबादले किए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं राकेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात किया गया है।
विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।
विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव भी बनाया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत