प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने रविवार को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव और हुगली के हरिपाल में रैली की। उन्होंने बनगांव में कहा, ‘पहले फेज के मतदान में तृणमूल कांग्रेस का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है।
पीएम मोदी ने इस दौरान राज्य की सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने आगे कहा, ‘बंगाल का ये चुनाव अब अंतिम चरण में है, लेकिन आपने एक बात नोटिस की होगी, 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी, मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब इनके मुंह से मां, माटी, मानुष ये शब्द तक नहीं निकलते। आखिर क्यों? क्या कारण है? ये टीएमसी वाले अगर मां, माटी, मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।
हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘टीएमसी सरकार ने अपने कुकर्मों की वजह से बंगाल के लोगों का भरोसा खो दिया है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।’
पीएम मोदी(PM Modi ) ने इस दौरान कहा कि बंगाल के पास सब कुछ है। बंगाल के लोगों के पास सामर्थ्य भरपूर है, इसलिए बंगाल फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। हमें बस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान को याद रखना है। नेताजी ने कहा था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी के इस आह्वान पर देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है। आप हमें अपना आशीर्वाद दीजिए, अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आजादी, टीएमसी के महाजंगलराज से, आजादी, टीएमसी के भय से, आजादी, टीएमसी के भ्रष्टाचार से, आजादी, बेटियों पर अत्याचार से, आजादी, बेकारी और बेरोजगारी से, आजादी, लुटती भर्ती परीक्षाओं से, आजादी, घुसपैठियों के कब्जे से, आजादी, गुंडों और मस्तानों से।
पीएम मोदी ने सत्ता धारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें और बेटियां हैं। बहनों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही दिख रहा है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे। टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां बहनों को ही गाली दी गई। बंगाल के भाइयों और बहनों, इसे कभी भी भूलना नहीं है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बंगाल की महिलाओं ने अपना मन बना लिया है और उनका आशीर्वाद भाजपा के साथ है। हर महिला टीएमसी की क्रूर सरकार के खिलाफ खड़ी है, और चुनाव के पहले चरण में हमें इसकी झलक देखने को मिली। बंगाल कभी महिला सशक्तिकरण का अगुआ हुआ करता था, लेकिन अब यहां दुष्कर्म और हत्याओं की खबरें आती हैं। बंगाल के 15 वर्षों के जंगल राज के दौरान कई क्रूर दुष्कर्म और हत्याएं हुईं।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- जैसे गंगाजी का उद्गम स्थल गंगोत्री है, वैसे ही भाजपा का उद्गम जनसंघ है और जनसंघ का उद्गम बंगाल से हुआ है। पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था। तब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीते थे। मैं मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी शरणार्थी परिवारों से कहूंगा… आपको नागरिकता भी मिलेगी, आपको पक्का पता मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिलता है। ये मोदी की गारंटी है।
पीएम मोदी(PM Modi ) ने पश्चिम बंगाल के आरमबाग में दूसरी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यहां ‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू होने का फैसला होगा। बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ के मुख्य मंदिर ठाकुरबाड़ी में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने चुनावी रैली से पहले समुदाय के मुख्यालय में उनका यह दौरा, जहां संप्रदाय के संस्थापक हरि चंद और गुरु चंद ठाकुर के मंदिर स्थित हैं, मतुआ मतदाताओं तक पहुंचने का एक प्रयास माना जा रहा है। ये मतदाता कम से कम 34 विधानसभा सीटों और बांग्लादेश सीमा से लगे दो दर्जन अन्य क्षेत्रों को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। 19वीं शताब्दी में हरि चंद ठाकुर द्वारा स्थापित मतुआ महासंघ एक सामाजिक-धार्मिक आंदोलन है जिसने ऐतिहासिक रूप से शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से नामासुद्र समुदाय के उत्थान के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने 2019 में ठाकुरनगर मंदिर का दौरा किया था और 2021 में बांग्लादेश के ओराकंडी में भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi ) ने कोलकाता में रोड शो से पहले मां सिद्धेश्वरी’ के नाम से प्रसिद्ध मुख्य मंदिर थंथानिया कालीबाड़ी में मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
यह कोलकाता के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित काली मंदिरों में से एक है, जिसकी स्थापना 1703 में हुई थी। यहां मां काली को मां सिद्धेश्वरी के रूप में पूजा जाता है और देवी को ‘जागृत’ माना जाता है।
आज बनगांव से मैं डंके की चोट पर घुसपैठियों को भी यह चेतावनी देना चाहता हूं… pic.twitter.com/4y4TYmbpe5
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
